हरदा की बेटियां राजस्थान में करेंगी मप्र टीम का प्रतिनिधित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाली नेशनल जूनियर अंडर 17 गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में न्यू यूनाइटेड फुटबॉल क्लब हरदा 6 बेटियों का मध्य प्रदेश टीम में चयन हुआ है। जिसमें चार शहर के महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल की खिलाड़ी हैं। न्यू यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के सचिव अनीश खान ने बताया कि मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव की अगुवाई में यह टीम मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। कोच आशीष पिल्लई के साथ जयपुर में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए एमपी की टीम आज जयपुर राजस्थान पहुंची। जयपुर में भारत के कई राज्यों की टीम के साथ 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मैच मुकाबले होंगे। इन सभी मुकाबले में को टीम क्वालीफाई करेंगी। वह ट्रॉफी पर अपना कब्जा करेंगी। एमपी की टीम में चयन होने वाली हरदा की लड़कियों में त्रिशा ठाकुर, खुशी राजपूत, रौनक जाट, साक्षी पांडे, राधिका शर्मा, कर्णिका कैथवास है। मध्यप्रदेश की टीम में हरदा की लड़कियों के चयन होने पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, डीएसओ उमा पटेल, महर्षि विद्या पीठ के संचालक दीपक सिंह राजपूत, विक्रांत अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ रामनिवास जाट, क्रीड़ा अधिकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुनील पालीवाल, खेल शिक्षक राजेश बिलिया, महेश सोनी, मोहन पुरश्वनी, छनु चाचा, बबन भाई, विशाल बघेल, मोहसिन खान, न्यू यूनाइटेड टीम के कोच अजय पुरविया, मनोज खोरे, इसरार खान ने शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

213 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!