विडंबना…. सड़क के अधूरे टुकड़े से समस्या ओर गहराई

 

अनोखा तीर, हरदा। विकासखंड के ग्राम बीड़ के दर्जनों किसान मंगलवार को मुख्यालय पहुंचे। जिन्होंनें कलेक्टर ऋषि गर्ग के नाम एक आवेदन दिया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की अधूरी सड़क का मुद्दा उठाया है। वहीं अधूरी सड़क के कारण हो रही दिक्कतों से अवगत कराया है। गांव के धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि बारंगी से रोलगांव तक सड़क का निर्माण हुआ है। परंतु बीच में ३० से ३५ मीटर का एक टुकड़ा अब तक अधूरा पड़ा है। जिसे आज तलक पूर्ण नही किया जा सका है। जिसके चलते आसपास के किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। साथ ही अधूरे टुकड़ा कच्चा होने की वजह से जलभराव के चलते आवागमन बाधित होता है। संदीप शर्मा ने कहा कि किन्हीं कारणों से उस अधूरी सड़क के आसपास अव्यवस्थाएं बनी रहती है। जो कि एक तरह से विवाद का कारण बनता जा रहा है। अगर समय रहते अधूरे काम को पूरा नही किया तो किसी दिन किसानों के बीच कहासुनी तय है। उन्होंनें कहा कि इसका जिक्र आवेदन में किया है। किसानों ने आवेदन के माध्यम से अधूरे मार्ग को दुरूस्त कराने का अनुरोध किया है। किसानों की मांग को जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा समेत अन्य लोगों ने अपना समर्थन दिया है। आवेदन देने वालों में तुलसीराम चंदेले, सत्यनारायण भुंसारे, बसंत शर्मा, हरिप्रसाद, पूनम, शिवराम सहित कई किसान मौजूद थे।

84 Views

Leave a Reply