पुलिस की कार्रवाई 8 साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सालों से फरार एक अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला सिटी कोतवाली से संबंधित है। इसके अलावा टीम ने एक अन्य मामले में 12 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 249/2015, आरसीटी 2118/2015 धारा 379 भादवि अंतर्गत आरोपी राहुल अंकले करीब 8 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की दिशा में कोर्ट से स्थाई वारंट जारी हुआ था। जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। इस बीच खबर मिली कि राहुल अबगांवकला के बस स्टैंड पर खड़ा है। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम को रवाना किया। जिन्होंनें उसकी पहचान उपरांत घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके अतिरिक्त अपराध क्रमांक 14/22 धारा 379 भादवि अंतर्गत करीब एक साल से फरार आरोपी विनोद पिता रामविलास कोरकू को भी पकड़ा है। विनोद करीब एक साल से फरार था। फरार आरोपी तथा स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह ठाकुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 217 करण साहू, आरक्षक वीरेन्द्र और जसमन की सराहनीय भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!