शिविर में 10 हजार से अधिक लोग लाभान्वित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

2 दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न ….

 

जिला मुख्यालय पर आयोजित 2 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में साढ़े 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिला है। यह आंकड़ा अब तक के तमाम शिविरों में इसे शीर्ष पर रखता है। इसका मुख्य कारण पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी रही, साथ ही छह महिला चिकित्सको ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में मुख्यालय समेत दूरदराज ग्रामों तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया था। परिणामस्वरूप दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे थे।  

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्रीय विधायक, किसान नेता एवं प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस बार फिर युवाओं की टीम ने मानव सेवा का संकल्प दोहराया है। स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर खिलता कमल जनकल्याण समिति के तत्वावधान तथा पीपुल्स गु्रप भोपाल के सहयोग से यहां विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचल एवं दूरदराज ग्रामों से लोग हरदा पहुंचे थे। वे भी इस आस के साथ कि शिविर के सहभागी अलग-अलग रोग विशेषज्ञों की टीम आई हुई है। उनकी ये आस पूरी भी हुई, जब शिविर में करीब डेढ़ दर्जन डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टॉप ने अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में 10 हजार 788 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। पीपुल्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित पंडित ने बताया कि शिविर में ईसीजी, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे तथा खून की जांच समेत अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों की समस्त जांचें, दवाओं का वितरण एवं उचित सलाह प्रदान की। इन सबके अलावा 471 गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को संपूर्ण इलाज के लिये बस के माध्यम से भोपाल रवाना कर दिया है। वहां सभी को निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सहज उपलब्ध होंगी। उन्होंनें यह भी बताया कि व्यवस्था अंतर्गत सभी मरीजों को अंत में सकुशल घर वापस छोडेंगे। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल पूरे समय मौजूद रहे। तमाम व्यवस्थाओं का विस्तार कराए जाने के अलावा युवाओं की अलग-अलग टीमें मुस्तैदी से मानव सेवा में तल्लीन थीं।

इतने लोगों की यह जांचें …

शिविर में कुल पंजीयन — 10788

ईसीजी — 1377

सोनोग्राफी — 419

आर.बी.एस — 1732

डिजिटल एक्स रे — 642

खून की जांच — 8114

शिविर में यह भी खास….

– रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की रही सुविधा

– छह महिला चिकित्सकों भी रहीं मौजूद

– मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण

– वृद्धजनों के लिये छांव में बैठक व्यवस्था

– पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

error: Content is protected !!