जिला जेल में हुआ संगीतमय कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। परमपूज्य गुरूदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में गायत्री परिवार द्वारा जिला जेल में संगीतमय मधुर भजनों के साथ ज्ञानवर्धक युग साहित्य लायब्रेरी की स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री परिवार की ओर से श्यामसुन्दर हिंगवार नर्मदापुरम ने जेल अधीक्षक को बंदियों के लिए लायब्रेरी हेतु आलमारी एवं साहित्य भेंट किया गया। उनके द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जेल पर बंदियों के ज्ञानवर्धन हेतु इसकी आवश्यकता थी। क्योंकि पुस्तकें केवल ज्ञानवर्धन ही नही अपितु व्यक्ति का सोचने, समझने तथा चिंतन करने की शक्ति को बढाने का कार्य करती हैं, जिससे जीवन में सुधार होता है। बंदी सुधार अभियान के संयोजक प्रेमलाल कुशवाह ने बताया कि बंदी साधना अभियान का यह 84वां कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की कई जेलों में निरंतर ज्ञानभण्डारे का सुभारम्भ गायत्री परिवार के प्रयासों से चल रहा है। बंदी भाई साहित्य एवं सत्संग का लाभ लेकर अपराध ओर नशे को त्याग कर आध्यात्म को अपना रहे हैं और परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंगेश तिवारी ने बंदी भाईयों को बताया कि कोई भी कार्य करने से पहले तीन बार सोचें ताकि गलती न हो। ओमप्रकाश गौर ने बताया कि हमारे साथ जो कुछ भी होता है या हो रहा है यह सब हमारी कर्मो का प्रारब्ध है। अत: हमेशा अच्छे कर्म करें ओर सब के साथ अच्छा व्यवहार करें, ताकि हमारा भविष्य का प्रारब्ध अच्छा हो। कुसुम गौर एवं अन्य सदस्यो ने प्रेरणादायक मधुर भजन गाए। अन्त में नशा न करने का संकल्प कराया एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। गायत्री परिवार हरदा से प्रभुदयाल गौर, सुशील गौर एवं सरिता मालवीय सुरेश जायसवाल उपस्थित रहे। एमएस रावत, जेल अधीक्षक द्वारा गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व आज प्रात: जेल स्टॉफ द्वारा वन्देमात्रम गीत के पश्चात वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता अभियान के तहत परिसर में साफ सफाई की गई।

271 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!