अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय हरदा की रासेयो इकाई के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा चिन्हित नेहरू पार्क में पहुंचकर स्वयंसेवको ने श्रमदान किया। इस अवसर पर जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना सत्येन्द्र सिंह परिहार, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी सहित महाविद्यालय स्टॉफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
203 Views

