फिल्म दिखाकर दी विकास कार्यों की जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को विकास रथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केली, कायदा, मालेगांव, बोरपानी, रातामाटी, डेहरिया, कायदा, चन्द्रखाल व बड़वानी पहुंचा, जहां एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 2 अक्टूबर को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बड़झिरी, लाखादेह, बांसपानी व बंशीपुरा का भ्रमण करेगा। इसके अलावा विकास रथ खिरकिया विकासखंड के सिराली नगर परिषद के विभिन्न वर्णों का भ्रमण करेगा। विकास रथ 3 अक्टूबर को ढोलगांव, पहटकला, बेड़िया कला, मरदानपुर, रहटाकला, धनकार, महेन्द्रगांव व बावड़िया पहुंचेगा। विकासरथ 4 अक्टूबर को कड़ोलाराघो, सांगवामाल, रामटेक रैयत, सांवलखेड़ा, कुकड़ापानी, चिकलपाट, जामन्याखुर्द, हसनपुरा व जुनापानी मकड़ाई पहुंचेगा।

289 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!