अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण रविवार को तीनों विकासखण्ड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं इवीएम मशीन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
227 Views

