वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को वृद्धाश्रम में वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ.नागार्जुन बी गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर केसी परते, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू, एसडीएम आशीष खरे, सिविल सर्जन डॉ.मनीष शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया एवं एडीएम डॉ नागार्जुन बी गौड़ा द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान श्री सिसोनिया द्वारा उपस्थित वरिष्ठ मतदाताओं को मतदाता जागरूकता एवं नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत वृद्ध मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया गया तथा वृद्धजनों को मॉकपोल करके भी दिखाया गया। इस अवसर पर सेल्फी पाइंट पर वृद्धजनों ने सेल्फी भी ली। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने वृद्ध मतदाताओं को जागरूक करने के नुक्कड़ नाटक भी किया। इस दौरान खेल विभाग द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।

254 Views

Leave a Reply