बापू की कुटिया पर गांधी जयंती कार्यक्रम आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अन्नापुरा स्थित बापू की कुटिया में सोमवार 2 अक्टूबर को 10 बजे चरखा चलाकर बापू की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री की भी जन्म जयंती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के बच्चों बड़ो एवं प्रबुद्धजनों को बापू की कुटिया पर आकर बापू के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु आह्वान किया है। आयोजन समिति से जुड़े हरिमोहन शर्मा एवं संजय जैन ने समस्त शहरवासियों से गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने आप को कृतज्ञ करने की अपील की है। जिसको लेकर आज दोपहर 1 बजे बापू की कुटिया पर एक सभा आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस सभा में पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम पटेल, डॉ.आनंद झवर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से शैलेंद्र जलखरे, राघवेंद्र पारे, एनएसयूआई अध्यक्ष योगेंद्र चौहान, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, अशोक नेगी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजन मौजूद थे।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!