शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई झाडू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार विद्यापीठ हॉस्टल के विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न दलों में विभक्त होकर नेहरू स्टेडियम के पास सब्जी मंडी, गुर्जर बोर्डिंग मेन रोड, नेहरू पार्क एवं आसपास का क्षेत्र, घंटाघर क्षेत्र में जाकर सफाई की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी विद्यार्थियों की सराहना की। साथ ही खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रांत अग्रवाल ने बच्चों के साथ रहकर इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। शाला प्रबंधन के लोकेश पटेल, प्राचार्य एसपी भदोरिया, एडमिनिस्ट्रेटर जयंती चौहान ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों, शाला परिवार के उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!