रासेयो इकाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज हरदा, आदर्श महाविद्यालय, होलीफेथ कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय, लालबहादुर महाविद्यालय हरदा की रासेयो इकाइयों के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत रविवार प्रात: 10 बजे महाविद्यालय की साफ-सफाई की। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा चिन्हित नेहरू पार्क पहुंचकर श्रमदान किया। पहले से लगे वृक्षों की साफ- सफाई की और पॉलीथिन व कचरे को इक_ा कर नगरपालिका की गाड़ियों में निस्तारण हेतु डाला गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया एवं स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई। जिसमें अपर कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, प्राचार्य शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा डॉ.संगीता बिले, प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय प्रो अग्रवाल, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना सत्येन्द्र सिंह परिहार, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सीपी गुप्ता, डॉ.मनोरमा चौहान, तपिश सोलंकी, कंचना चौहान, गणेश मादुलकर सहित महाविद्यालय स्टॉफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवको ने वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनो को पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ.संगीता बिले ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, उनके प्रदत्त श्रेष्ठ संस्कारों की छत्रछाया में ही हम उन्नत शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी महाविधालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!