अजनाल नदी पर किया श्रमदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य जिला युवा अधिकारी श्रीमती तारा पारगी के निर्देशन में स्वच्छ भारत 3.0 अभियान के तहत अजनाल नदी प्रांगण में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल के 12 युवाओ एवं महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में नदी किनारे एवं आसपास रास्ते की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी अर्पणा लोधी के निर्देशन में सफल हुआ। स्वयंसेवक मयंक शर्मा ने कहा कि यदि प्राचीन जल स्रोतों को इसी तरह संरक्षण मिलता रहा तो आने वाले समय में पानी के स्रोत लुप्त होने से बच सकते है। सभी ने प्लास्टिक का उपयोग न करने कचरे से खाद बनाने व जल संरक्षण के लिए भी शपथ ली। साथ में नदी स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के मयंक शर्मा, पुरुषोत्तम झिंझोरे, दीपांशु राठौर, ऋषभ वैरागी, हेमलता मंडराई, आरती भिलाला एवं युवा मंडल से राहुल धुर्वे, आनंद सेलुकर, रोहित कुमरे आदि मौजूद रहे।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!