डांडिया महोत्सव की तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछले कुछ वर्षो में युवाओं ने कला के क्षेत्र में हरदा का नाम रोशन किया है। जहां नृत्य और संगीत के आयोजन सिर्फ छोटे छोटे रूप में होते थे। वहीं आज ये कार्यक्रम युवा नेतृत्व के साथ बड़ा रूप ले चुका है। इसी क्रम में हरदा का सबसे बड़ा ओपन डांडिया नाइट इस नवरात्रि में आयोजित होगा। डांडिया और गरबा प्रमुख रूप से गुजरात के प्रमुख आयोजनों में से एक है। किंतु यह आयोजन पिछले कुछ वर्षो में भुवाणा और मालवा में भी लोकप्रिय हुआ है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर के कुछ साथी हर वर्ष इस आयोजन को करते थे। इस बार कला संवाद फाऊंडेशन के तत्वाधान में हो रहा है। कला संवाद फाऊंडेशन से अनुज और जनार्दन ने बताया कि इस कार्यक्रम में बंधुता और समरसता बढ़ाने के लिए हरदा का नवनिर्मित कला आधारित संस्थान कला संवाद फाऊंडेशन भी आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहा है। यह आयोजन 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 23 के मध्य संपन्न होगा। हरदा में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। जिसमें लाइव संगीत के साथ डांडिया महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन में अलग अलग शहरों से नृत्य प्रशिक्षक आकर नृत्य सिखा रहे हैं । इसी कड़ी में रविवार को बैतूल से आकाश गुप्ता हरदा आए और बच्चो ने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांडिया किया। इस आयोजन से हरदा के युवाओं में काफी उत्साह है।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!