कबीर के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बलाई समाज सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम के तहत कबीर पारख ज्ञान सत्संग समारोह का आयोजन रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। जिसमें छिंदवाड़ा जिले के सौसर से आए संत महेश साहेब ने कहा कि कबीर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सका है। शिक्षा ही शोषण को रोक सकती है। संत श्री साहेब ने कहा कि व्यक्ति को मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। सत्संग में राजस्थान के जोधपुर जिले से आए संत श्री ईश्वर साहेब ने कहा कि महापुरुषों ने समाज को दिशा दी है। लेकिन लोग उनके मार्ग पर चलने के बजाए उन्हें पूजने लगे हैं। उन्होंने मूर्ति पूजा का पुरजोर विरोध किया। इसके साथ ही नशामुक्ति के लिए समाज के युवाओं से आह्वान किया। इस दौरान कबीर भजनों की भी प्रस्तुति कबीर भजन गायक देवराज नागर एवं उनकी टीम द्वारा दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बलाई समाज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व विशेष अतिथि डा. अर्जुन मोहे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मोहे ने की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुखराम बामने ने किया।

जन चेतना रैली निकाली

रविवार को सुबह 11 बजे से कृषि उपज मंडी से जन चेतना रैली निकाली गई। जो कृषि उपज मंडी से शुरू होकर सेंट मेरी स्कूल, रेलवे स्टेशन, डबल फाटक के पास से नारायण टाकीज चौहारा होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंची। जहां पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड रोड से मंडी पहुंची। यहां पर रैली का समापन होगा। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत  

जन चेतना रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। डबल फाटक के पास स्थित अजाक्स कार्यालय के सामने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद शेर सिंह मालवीय ने अपनी टीम के साथ राठी पेट्रोल पंप के सामने रैली का स्वागत किया। इसके बाद जिला न्यायालय के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने सहित नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद जिला अस्पतााल के पास चौराहे पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष किरावर और कांग्रेस नेता केदार सिरोही और राम इनानिया ने रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

Views Today: 2

Total Views: 270

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!