सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अधेड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के विकास नगर में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे उठाना चाहा, लेकिन कोई हलचल नही होने पर उन्होंनें तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी खबर की। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अधेड़ व्यक्ति की सांस नही चल रही हंै। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सिराज पिता जब्बार उम्र लगभग 50 साल के रूप में हुई है। उन्होंनें बताया कि प्रारंभिक पुछताछ में मालूम हुआ कि मृतक शराब का आदी था। संभवत: नशे में गिर जाने की वजह से घटना होने की शंका है। पुलिस के मुताबिक विकासनगर में गणेश पांडाल के पास का मामला है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, तभी मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!