अग्रसेन जयंती….  बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसके तहत रविवार को दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें नर्सरी के साथ साथ प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर धीमी रफ्तार में मोटरसाइकिल का भी आयोजन हुआ। इसमें सभी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया । इसी दिन दोपहर 2 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। साथ ही शतरंज प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम के संयोजक हर्षित अग्रवाल समेत रवि अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डॉ प्रियेश अग्रवाल और सौरव अग्रवाल की सहयोगी भूमिका रही। । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल तथा महिला मंडल की अध्यक्ष दीपा बंसल ने की।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!