स्वच्छता अभियान के तहत की साफ सफाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा एवं प्रदीप राठौर सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर हरदा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा एंव अन्य न्यायाधीशगण द्वारा न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारगण एंव न्यायालयीन कर्मचारीगण को पॉलीथीन व प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक कर उन्हें कपड़े की थैली वितरित कर उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही हरदा शहर में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते पूरे शहर में जगह जगह कचरा, पॉलीथिन फैला हुआ है। प्राधिकरण की ज़िला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी एवं पेरालीगल वालेंटियर्स सुरेंद्र कौर, ज्योति राजपूत, ज्योति तिवारी, प्रिया कनाडे, संजय ठाठे द्वारा बस स्टेण्ड हरदा एवं अन्य आसपास के स्थानों पर जाकर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया एवं पॉलीथिन के जगह कपड़े के थैले के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया।

254 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!