गांधी जयंती पर श्रमदान करेंगे कांग्रेसजन

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गांधी जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कांग्रेसजनों एवं नागरिकों से अपील की है कि 2 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे घंटाघर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संगठन द्वारा आयोजित श्रमदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। श्रम दान के तहत शहर की गरीब बस्ती में कांग्रेसजनों द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा ठेका प्रथा समाप्त करने एवं अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। कांग्रेस सफाई कर्मचारियों की उचित मांगों को लेकर उनके समर्थन में है।

279 Views

Leave a Reply