विकास रथ का भ्रमण जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकास रथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोथी, कायरी, बोरी, राजाबरारी, टेमरूबहार, रवांग, लोधीढाना, पाटियाकुआ व कचनार पहुंचा, जहां एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 1 अक्टूबर को केली, कायदा, मालेगांव, बोरपानी, रातामाटी, डेहरिया, कायदा, चन्द्रखाल व बड़वानी का भ्रमण करेगा।

244 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!