भाराछासं ने की प्रेसवार्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि आगामी समय में फस्ट वोटर युवाओं को वोट फॉर कांग्रेस कैंपेनिंग की बारे में बताया जाएगा। जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया अभियान के तहत सभी स्टूडेंट को जोड़ा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में एनएसयूआई द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत, बूथ तक एनएसयूआई के कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे ओर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आयुष दुबे, मुकेश यादव, देवेंद्र चौरसिया, महासचिव पवन विश्नोई, विक्रम चांदेवा, ललित चौसिया, रितेश मालवीय, कुलदीप भैसारे, गजेंद्र ठाकुर, बदांत विश्नोई, नमन मालवीय, सोशल मीडिया अध्यक्ष विक्की शर्मा, अंचल विश्नोई एवं सभी पधाधिकारी मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 294

Leave a Reply

error: Content is protected !!