नानी बाई को मायरो कथा में शासकीय पैसों का दुरुपयोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में नानी बाई को मायरो का धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। जो कि सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं। परंतु उक्त आयोजन में शासकीय संसाधनों एवं शासकीय पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। नेहरू स्टेडियम में शासन द्वारा जो कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसी के टेंट एवं अन्य संसाधनों का उपयोग कृषि मंत्री द्वारा कराई जा रही नानी बाई को मायरो में किया जा रहा है। इस हेतु कृषि मंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह कार्यक्रम उनके द्वारा स्वयं के पैसों से किया जा रहा है या फिर शासन के पैसों और संसाधनों का दुरुपयोग कर किया जा रहा है। यदि इसमें शासन के पैसों और संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है तो यह न्यायोचित नहीं है, क्योंकि उक्त पैसा हरदा जिले के प्रत्येक नागरिक का है। जिसे झूठी वाहवाही हासिल करने के लिए उपयोग करना गलत है। पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा कृषक सम्मेलन सम्मिलित होने हरदा पधारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। परंतु उक्त कार्य में से बहुत से कार्यों का पहले भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा चुका है। कृषि मंत्री के भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के कारण ठेकेदार टेंडर नहीं ले रहे हैं और जिस गंजाल मोरंड सिंचाई परियोजना की आप बात कर रहे हैं वह कांग्रेस की देन है। यदि इस कृषक सम्मेलन के माध्यम से किसानों को कुछ देना ही था तो उनको उनकी फसल नुकसानी की उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दे देते।

Views Today: 2

Total Views: 218

Leave a Reply

error: Content is protected !!