महाविद्यालय परिवर्तन के लिए आवेदन की तिथि ३१ अक्टूबर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ई प्रवेश प्रक्रिया 2023-24 अंतर्गत हरदा जिले के समस्त शासकीय अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में विषय समूह, संकाय व महाविद्यालय परिवर्तन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ की जा रही है। अत: जो विद्यार्थी विषय समूह संकाय एवं महाविद्यालय परिवर्तन करना चाहते हैं। वह 1 अक्टूबर 23 से 31 अक्टूबर 23 तक आवेदन कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि इसी सत्र में हरदा जिले में दो नवीन महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय खिरकिया एवं शासकीय महाविद्यालय राहटगांव खोले गए हैं। ऐसे विद्यार्थी जो कि राहटगांव एवं खिरकिया के आसपास क्षेत्र के निवासी हैं, परंतु जिनका प्रवेश अन्यत्र दूरस्थ महाविद्यालय में हो गया है और वह अपने निकटतम महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं। वह अपने निकटतम महाविद्यालय में प्रवेश, महाविद्यालय परिवर्तन कर ले सकते हैं। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपस्थित होकर विषय परिवर्तन/संकाय परिवर्तन या महाविद्यालय परिवर्तन जो भी परिवर्तन चाहते हैं। उपरोक्त परिवर्तन संबंधित आवेदन महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!