भाकिसं बनाएगा जिले में 1 लाख सदस्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी का औचक प्रवास हरदा जिले में हुआ। इस संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी हरदा में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरदा जिले को पूर्ण सदस्यता युक्त करने का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया। इस हेतु जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए हरदा जिले को पूर्ण सदस्यता युक्त करने का संकल्प लेते हुए एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया। जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में बताया कि शासन की योजनाओं का प्रशासकीय कर्मचारियों द्वारा बंदरबाट एवं भ्रष्टाचार के कारण आम जनता तक उचित लाभ नहीं मिल पाता। शासन का प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं। हम किसी के विरोधी नहीं है, किंतु किसानों को जो भी नजरअंदाज करेगा हम निश्चित रूप से उसका विरोध करेंगे। सरकार को किसानों की दीनहीन दशा को सुधारने के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए। अन्यथा 80 प्रतिशत किसानो की अनदेखी किसी भी सरकार के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!