यदुवंशम सेना ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय यदुवंशम सेना ने करताना चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर प्रदर्शन किया है। यादव समाज के महेंद्र यदुवंशी ने बताया कि टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाड़ामोड़कला में गत 28 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के असामाजिक तत्वों ने यदुवंशी समाज के लोगों पर लाठी, लोहे की रॉड एवं हथियारों से हमला कर दिया गया था। जिसमें तीन लोगों को गम्भीर चोटें आई थी। इसमें एक व्यक्ति का भोपाल में एवं दो लोगो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान गांव के लोगों ने हंड्रेड डायल को सूचना दी गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन को रोक लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने अपने वाहन को आगे बढ़ाया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल की जगह करताना पुलिस चौकी ले गए। वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनकी शिकायत नही लिखते हुए हुए उन्हें मौखिक रूप से मेडिकल कराने को कहा गया। जबकि पुलिस को घायलों का मेडिकल कराया जाना था। यदुवंशी समाज के लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। समाज के लोगो का कहना है कि घटना में सम्मिलित आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है। जिन्होंने पूर्व में भी गांव की शांति भंग कर दंगे, फसाद व मारने काटने की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को उन आरोपियों के खिलाफ धारा 307 व 325 के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। यदि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नही करती तो राष्ट्रीय यदुवंशम सेना पुलिस प्रशासन के मनमाने रवैये के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उधर एएसपी राजेश्वरी महोबिया ने समाज के लोगों को जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Views Today: 4

Total Views: 82

Leave a Reply

error: Content is protected !!