दूसरे दिन भी दिया धरना … किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला संयुक्त कार्यालय के ठीक सामने किसान कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं से जमकर हुंकार भरी। वहीं किसानों के प्रति शासन-प्रशासन के रवैये को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। इससे पहले अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन की शुरूआत कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि देने के साथ की। इस अवसर पर किसानों ने अपने हक अधिकार की आवाज बुंलद करने का संकल्प भी दोहराया है। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि सीएम ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में अनेक कार्यों की सौगात दी। परंतु जिले के प्रभावित किसानों को लेकर कोई निर्देश प्रदान नही किए गये। जो प्रदेश सरकार का किसानों के प्रति असली चेहरा उजागर करता है। जबकि जिले के सैकड़ों प्रभावित किसानों को उनसे आस थी। न वे उनकी आस पर खरा नही उतरे हैं। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर वास्तव में किसान हितैषी है तो उन्हें वर्ष 2022 खरीफ फसल की बीमा राशी प्रदान करें। यह भी कहा कि इस साल मौसम की बेरूखी से कई इलाकों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे किसानों को अविलंब राहत एवं बीमा राशि की नितांत आवश्यकता है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने जारी पे्रस विज्ञिप्ति में कहा कि धरने के दूसरे दिन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बद्री पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारण, राममोहन बेनीवाल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, चंद्रशेखर पटेल, विजय सुरमा, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय अग्रवाल, संजय पांडे, मुजाहिद अली, मगरधा ब्लाक अध्यक्ष अंकित भाटी, अभिषेक चोयल, अनिल सुरमा, जाँटी लाठी, राम इनानिया, अधिवक्ता अनिल जाट समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!