लिपिक संवर्ग ने ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय जिला कोषालय कार्यालय के लिपिक संवर्ग ने जिला कोषालय अधिकारी हरदा के माध्यम से प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल तथा आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल को वित्त विभाग द्वारा आयोजित अधिनस्त लेखा सेवा परीक्षा को पुन: समस्त विभाग के स्थान पर सिर्फ कोषालयीन कर्मचारियों हेतु आयोजित करने अथवा कोषालयीन लिपिक संवर्ग हेतु अन्य विभागों की विभागीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु ज्ञापन सौंपा। वित्त विभाग द्वारा आयोजित अधिनस्त लेखा सेवा परीक्षा वर्ष 2013 से बंद है, जिस कारण कोषालयीन लिपिक संवर्ग के विभाग में उच्च पद हेतु अवसर पूर्णत: खत्म हो गए हैं। साथ ही पूर्व में आयोजित इस परीक्षा में समस्त विभाग के लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण कर्मचारी कोषालयीन लिपिक संवर्ग के समान ही अवसर प्राप्त कर सकते थे, जबकि अन्य विभाग द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षाएं मात्र उनके विभाग के कर्मचारियों हेतु अभी भी सुचारू रूप से आयोजित की जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!