ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ईद मिलाद-उन-नबी पर हरदा जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने शामिल होकर पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर खुशी जताते हुए शांति सद्भावना के साथ जुलूस निकाला। सीरत कमेटी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में डीजे बाजे सहित नाते मुस्तफा गुनगुनाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता चल रहे थे। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। साथ ही शहर की गंगा जमुना तहजीब के साथ मुस्लिम समाज सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए सीरत कमेटी अध्यक्ष तारीफ खान कालू भाई ने बताया कि जुलूस जामा मस्जिद से आरंभ होकर घंटाघर चौक, खेड़ीपुरा नाका, शेख मोहल्ला, खेड़ीपुरा मस्जिद, अन्नापुरा बस स्टैंड, फरहत सराय होते हुए मानपुरा जत्रा पड़ाव पहुंचा, जहां सलातो सलाम पढ़कर जुलूस खत्म हुआ। सीरत कमेटी हरदा मुस्लिम त्यौहार कमेटी पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस दौरान शहर के हाफिजों कारी मौलानाओं द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम के जीवन पर तकरीर की गई। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते में जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत किया गया। आयोजित जुलूस के दौरान जिला प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।

Views Today: 6

Total Views: 392

Leave a Reply

error: Content is protected !!