हरदा के खिलाड़ियों ने किया गौरवांवित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इन्डिया की सफलता को देखते हुए उसी तर्ज पर प्रथम बार खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत 18 खेलो का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत हरदा जिले के युवा खिलाड़ियों ने भोपाल में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में हरदा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी क्षमता का परिचय दिया और कई मेडल्स जीतकर जिले का नाम रोशन किया। हरदा की बालिका वर्ग की फुटबॉल और खो-खो की खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम गर्व से बढ़ाया। बालिका कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता और बालिका वर्ग में मलखंब खिलाड़ी अनुष्का सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा, टेबल टेनिस और बालक वर्ग तैराकी में दक्ष विश्नोई ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष संदीप जी पटेल, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, क्रीडा अधिकरी शिक्षा विभाग रामनिवास जाट, विक्रांत अग्रवाल, समस्त खेल संघो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं खेल विभाग एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी।

293 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!