प्रांतीय बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर हरदा में विद्याभारती की योजनानुसार भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। विद्यालय में 26 से 28 सितम्बर तक प्रांत स्तरीय बैडमिटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यभारत प्रांत से दतिया, शिवपुरी, मुरैना, शारदा विहार भोपाल, नर्मदापुरम एवं हरदा के 162 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट विशिष्ट अतिथि संदीप केकरे नर्मदापुरम के विभाग के विभाग समन्वयक सुनील दीक्षित उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ी भैया बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत के विभिन्न खेलों में भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। हमारे देश के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए निर्णायक के रूप में विनोद यादव, विकास मिश्रा, निखिल धनगर, विकास तिवारी, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, धर्मेन्द्र हरणे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 52 भैया बहिन विजयी हुए, जो आगामी प्रतियोगिता में मध्यभारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर विद्यालय समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक, सहसचिव संदीप केकरे, विद्यालय प्राचार्य विनय शर्मा उपस्थित रहेे।

Views Today: 8

Total Views: 372

Leave a Reply

error: Content is protected !!