विश्व हृदय दिवस 29 सितम्बर को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिह ने बताया कि भारत में होने वाली कुल मृत्यु में से 60 प्रतिशत मृत्यु असंचारी रोगो के कारण होती है। जिसमें हृदय रोग, लकवा, उच्च रक्तचाप प्रमुख कारण है। साथ ही बच्चों में हृदय संबंधी जन्मजात विकृति एवं रोग भी मृत्यु का कारण होते है। सही समय पर स्क्रीनिंग, अउपचार हेतु वेलनेस गतिविधियो के माध्यम से हृदय रोग संबंधी रोग एवं मृत्यु को रोका जा सकता है। प्रदेश में हृदय रोग के उपचार, स्क्रीनिंग एवं इस संवंध में व्यापक जन जागरूकता के उद्देश्य से 29 सितम्बर 2023 को विश्व हृदय दिवस पर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओ जिला चिकित्सालय हरदा, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एवं जिले के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर हृदय रोगियो की स्क्रीनिंग एवं उपचार हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेष परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने सभी आशा कार्यकर्ताओ, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के चिन्हित उच्च रक्तचाप से ग्रसित व्यक्तियो का हेल्थ एंड वेलनेस संस्थाओ में भेजे ताकि उनका स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार किया जा सके। साथ ही 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिनका सीबेक फार्म नहीं भरा गया है, उनका सीबेक फार्म अनिवार्य रूप से भरा जाकर उनकी जानकारी एनसीडी पोर्टल पर दर्ज कराएं। डॉ.मनीष शर्मा सिविल सर्जन ने बताया कि जिला चिकित्सालय हरदा में चिकित्सा विशेषज्ञो के द्वारा विश्व हृदय दिवस के दौरान सभी उम्र के आम नागरिको के साथ साथ समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियो का असंचारी रोग हेतु स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परिक्षण एवं आवश्यक जांचे की जाकर जानकारी एनसीडी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!