मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि पूर्व में यह प्रशिक्षण 16 व 17 सितम्बर को होना था, जिसे अतिवृष्टि के कारण स्थगित किया गया था। अब यह प्रशिक्षण 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को आयोजित होगा। प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीनों विकासखण्ड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में दो पालियों में सम्पन्न होगा। डॉ. गौड़ा ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण स्थल पर प्रथम पाली प्रात: 10:30 से 1:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!