पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का बहुत महत्व है। इस कार्य में भावनात्मक जुड़ाव हो तो पौधरोपण के साथ साथ संरक्षण के प्रति भी जागरूकता रहती है। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पत्रकार रोहित तिवारी ने अपने पिता स्व.कृष्णचंद्र तिवारी की पांचवी पुण्यतिथि पर चंपा, मोगरा, रजनीगंधा सहित खुशबूदार पौधे रोपे। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डीइओ एलएन प्रजापति ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यालय परिसर को सुंदर बनाने का प्रयास किया है। हमने अभी तक 259 दिनों में लगभग 1000 पौधे रोपे है, आगामी दिनों में सभी सुंदर पल्लवित होंगे। पर्यावरण संरक्षण करने हेतु यह हमारा प्रयास है। इस कार्य में सभी का अतुलनीय सहयोग रहा है। इस मौके पर सहायक संचालक शिक्षा विभाग डीएस रघुवंशी ने बताया कि परिसर को सुंदर बनाने में डीईओ के कुशल निर्देशन में सुंदर उद्यान तैयार किया है। उन्होंने वहां लगाए गए पौधो की जानकारी भी दी। पत्रकार रोहित तिवारी ने कहा कि पिताजी की पुण्यतिथि पर हमारे द्वारा पौधे लगाकर विशेष रूप से संरक्षण भी किया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक दीपक शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, समाजसेवी शांति जैसानी, अखिलेश पाराशर, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

325 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!