भगवान गणेश को लगाएंगे छप्पन भोग, होगी महाआरती  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सतीश गुर्जर टीम के 40 युवा कलाकारों द्वारा एलबीएस कॉलेज में 7 हजार स्क्वायर फीट में भगवान श्रीगणेश की विशाल कलाकृति बनाई गई, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा गया है। इसी के साथ हरदा के कई कलाकारों द्वारा आर्ट गैलरी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें स्टोन आर्ट, थ्रेड आर्ट, आयरन नेल आर्ट, पेंटिंग, स्केचिंग, चारकोल, मंडला आर्ट, क्ले आर्ट और भी अनेक आकर्षित कलाकृतियां प्रदर्शनी के लिए लाई गई हैं। टीम के संस्थापक सतीश गुर्जर ने बताया कि आज शाम को 6 बजे महाआरती का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री, भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एवं कृषि मंत्री कमल पटेल शामिल होंगे। इसी के साथ सतीश गुर्जर टीम द्वारा छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

240 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!