युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बिहार के सीवान जिले का आकाश पिता रामलाल यादव उम्र 19 वर्ष अपने दोस्तों के साथ शहर के विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में किराए पर रहता था। युवक जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम का काम करता था। बुधवार सुबह उसके तीन साथी काम करने चले गए थे। इस दौरान वह रूम में अकेला था, तभी उसने फांसी लगा ली। जब दोपहर में उसके साथी खाना खाने रूम पर आए तो उन्हें आकाश फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। शव को फिलहाल मर्चुरी में रखा गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!