ईद-मिलादुन्नबी आज, निकलेगा जुलूस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी आज मनाया जाएगा। इस दौरान जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय का एक विशाल जुलूस पुरानी सब्जी मंडी होते हुए घंटाघर खेड़ीपुरा नाका से खेड़ीपुरा मस्जिद, अन्नापुरा पोस्ट ऑफिस चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। वहां से पेट्रोल पंप होते हुए जामा मस्जिद पर समाप्त हो जाएगा। जुलूस को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में विशेष साज-सज्जा की गई। जगह-जगह झंडी बैनर तथा स्वागत द्वार लगाए गए हैं। जानकारी देते हुए सीरत कमेटी अध्यक्ष तारीफ खान ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला जा रहा है। उसी दिन अनंत चतुर्दशी की वजह से जुलूस के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 8 बजे से 1 बजे तक निकल जाएगा। जिसकी पूर्व सूचना सीरत कमेटी के माध्यम से जिला प्रशासन को दी गई है।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!