मूर्तियों का विसर्जन नदी-तालाब में न करें : कलेक्टर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गणेश उत्सव के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होने बताया कि 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण सेन्ट्रल जोनल बैंच भोपाल के द्वारा पारित आदेश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्राकृतिक जल स्त्रोतों अर्थात नदी, तालाब इत्यादि में न करें। उन्होंने कहा है कि मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद एवं ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए कृत्रिम विसर्जन कुण्ड का उपयोग करें। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमा के विसर्जन के लिए अपने घर में ही बाल्टी, टप या टंकी का उपयोग कर सकते हंै। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि इस प्रकार हम अपने प्राकृतिक जल संरचनाओं को प्रदूषित होने से बचा सकते है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय निर्मित विसर्जन कुण्ड अथवा घाटों पर छोटे बच्चों को न लेकर जाएं। मूर्तियों के विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिमा सौंपकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मूर्ति विसर्जन में सहयोग प्रदान करें।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!