अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के ग्राम कुकरावद स्थित जेएमडी ढाबा, इंडियन ढाबा, ग्राम बम्हनगांव, कनारदा, गहाल, कमताड़ा तथा खेडीपुरा मोहल्ला में दबिश दी। इस दौरान कुल 14 पाव अंग्रेजी शराब, 25 पाव देशी मदिरा प्लेन, 16 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 560 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये। जप्त किए गए माल का बाजार मूल्य 62365 रुपए है।
170 Views
