कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 29 सितम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हरदा आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान पर्याप्त बेरिकेटिंग कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, एसडीएम हरदा आशीष खरे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

364 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!