बाढ़ पीड़ितो को मुआवजा देने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों शहर में भारी बारिश से निचली बस्तियों में पानी भरा गया। जिससे उनके घरों में रखा गृहस्थी का सामान खराब हो गया। कच्चे घरों में पानी भरने से घरो को भी नुकसान पहंचा। वार्ड में निवासरत मजदूर वर्ग के लोग अपने अपने परिवार सहित निवास करते हैं। नदी में बाढ़ आने के कारण उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अब वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने आज कलेक्टर एवं मुख्य कर्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को वार्डवासियों के साथ पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की है कि जिले की सभी बाढ़ पी़िडतो का सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देते समय पार्षदगण बबिता रमेश सोनकर, प्रिंस सोनकर, शोभा, पूनम, रफीक, आरती, रुकमणि सहित वार्डवासी मौजूद थे।

305 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!