अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं फल वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है। छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीपी गुप्ता ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में इसलिए हुई थी कि जिससे भारतीयों के अंदर जो सामाजिकता और सामुदायिक भावना थी जिसके आधार पर ग्रामीण स्तर के सभी कार्यों को मिलजुल कर करने की संस्कृति थी उसे पुनर्जीवित करने के और संस्थागत रूप प्रदान करने के लिए ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की गई थी। स्वयंसेवक समाजसेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करते हैं, इसीलिए आज हम वृद्धजनों के बीच समाज सेवा के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के पास अनुभवों का खजाना होता है, उसका हमें लाभ उठाना चाहिए, न कि उन्हें वृद्ध आश्रम भेजना चाहिए। इस अवसर पर छात्रा कार्यक्रम अधिकारी और सहायक प्राध्यापक डॉ.रश्मि सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों में इस प्रकार के संस्कार एवं सेवाभाव जागृत करने के लिए आज की नई पीढ़ी को आगे आना होगा अन्यथा परिवार रूपी संस्था ही संकट में पड़ जाएगी। इस अवसर पर स्वयंसेवक पंकज, दीपक, सचिन, आकाश, इंद्रजीत, गोविंद, सौरभ, स्वाती, वीनस, खुशबू, रुपाली, तनु, अंजली, शायना, पूजा, आसिया आदि स्वयं सेवक एवं छात्र- छात्राए उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 394

