अनोखा तीर, हरदा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री व्यवसायिक अध्ययन महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजीव खरे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समाजसेवा का गुण विकसित करती है। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान बेच लगाकर किया गया। कार्यकारी निदेशिका डॉ.मोना खरे द्वारा प्रस्तुतियों को सराहा गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विजय अग्रवाल, राजेश वर्मा, सत्येन्द्रसिंह परिहार, सतीश गुर्जर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हर्षा जायसवाल व दिनेश मेहरा द्वारा किया गया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य संजय भार्गव सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल रहे।
Views Today: 2
Total Views: 78

