पुलिस ने नहीं लिखी मजदूर के बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी तहसील के ग्राम मनियाखेड़ी निवासी एक गरीब मजदूर के बेटे के गुम होने पश्चात थाने में इसकी रिपोर्ट नहीं हो पा रही है। फरियादी घनश्याम पिता मुकुंदराम माली निवासी मनियाखेड़ी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि वह ग्राम में मजदूरी का कार्य करता है। आज से तीन माह पूर्व उसका 18 वर्षीय बेटा दीपक गुम हो गया। काफी खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में मेरी शिकायत भी थाने में दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर लापता बेटे का पता लगाने की गुहार की है।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!