अनोखा तीर, हरदा। एक माह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद सुनवाई न होने से नाराज सफाईकर्मियों ने मंगलवार से अपनी बेमुद्दत हड़ताल शुरू कर दी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोहर के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों के काम पर न आने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था गड़बड़ा गई। हड़ताल के पहले दिन ही नगर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्थानीय नेहरू स्टेडियम के पास लगने वाली सब्जी मंडी के समीप कचरा न उठने से सब्जी विक्रेताओं और खरीददारों को काफी मुश्किलें हुई। कचरे का ढेर लगने से कई जानवरों द्वारा वहां धमाचौकड़ी मचाने पर लोगों को बचकर निकलना पड़ा। वहीं दुकानदारों द्वारा व्यवस्थित ढंग से कचरा एक जगह डालने के बावजूद यह इधर-उधर फैल गया। यही हाल नगर के अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला।
Views Today: 2
Total Views: 66

