अप्रेन्टिसशिप मेले में 97 युवाओं का चयन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं शासकीय आईटीआई हरदा द्वारा सोमवार को एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले आयोजन किया गया। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि मेले में 146 आवेदक उपस्थित हुए। इनमें से 97 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान वोल्वो आईशर पीथमपुर ने 37, एल एण्ड टी गुजरात ने 15 तथा ट्राईडेन्ट कम्पनी बुधनी ने 45 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले में चयनित प्रतिभागियों को कंपनियों द्वारा माह अक्टुबर 2023 में ज्वाईनिंग कराई जाएगी। इस अवसर पर प्राचार्य आईटीआई हरदा शरद मालवीय एवं कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार शुभम मिश्रा सहित आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 218

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!