नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को टीशर्ट का वितरण  

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को एएसपी राजेश्वरी महोबिया द्वारा टीशर्ट वितरित की गई। ताकि आमजन उनके साथ पॉजिटिव व्यवहार कर सहयोग प्रदान करें। गौरतलब रहे कि पुलिस बल की कमी के चलते आगामी त्योहार और चुनाव के दौरान पुलिस के सहयोगियों के रूप में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य काम करते हैं। उनके द्वारा यातायात व्यवस्था एवं सभा या रैली के दौरान सहयोगी के रूप में काम किया जाता है। एएसपी महोबिया ने बताया कि हमारे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को सहयोग करने के दौरान आमजन से किए जाने वाले व्यवहार एवं दायित्वों से अवगत कराया गया है। जिससे कि जिले में होने वाले आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था ना होने पाएं। उन्होंने कहा कि नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से पुलिस को व्यवस्था बनाने में मदद मिल जाती हैं।

398 Views

Leave a Reply