करताना चौकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एसपी संजीव कंचन, एएसपी राजेश्वरी महोबिया, एसडीओपी अरुणा सिंह के निर्देशन व टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी पकड़े। इसमें एक महिला भी है। पूछताछ में उन्होंने एक चोरी की वारदात करना भी कबूला है। उनके पास से पुलिस ने 1 किलो 860 ग्राम गांजा कीमत करीब 24 हजार और तस्करी में उपयोग की गई एक मोटरसायकल भी जप्त की है। जानकारी के अनुसार करताना पुलिस चौकी व टिमरनी पुलिस टीम को अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने नयागांव रोड पर वेयर हाउस के आगे ग्राम करताना एक बाईक को घेराबंदी कर रोका। इस पर सवार दो लड़के एवं एक महिला शिवा उर्फ शिवानी पति दीपक उर्फ टसन राजपूत पिता स्व. राधेश्याम कहार उम्र 21 साल निवासी सोनी मोहल्ला, हेमन्त उर्फ मोटा पिता देवी कहार उम्र 30 साल निवासी लौहार मोहल्ला तथा गोविन्द पिता स्व. राधेश्याम कहार उम्र 22 साल निवासी सोनी मोहल्ला तीनो निवासी ग्राम मटकुली थाना स्टेशन रोड पिपरिया जिला नर्मदापुरम को पकड़ा। उनके कब्जे से 1 किलो 860 ग्राम गांजा कीमत करीब 24 हजार रूपए बरामद किया। इसमें प्रयुक्त मोटरसायकल को जप्त किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध क्र 553/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया।

चोरी भी कबूली

आरोपियों के हुलिए एवं जप्त मोटरसायकल के आधार पर संदेह होने पर ग्राम पुरा में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल किया। यह घटना 10 सितंबर को दिन में ग्राम पुरा के एक सूने घर से ताला तोडकर की गई थी। इस कार्रवाई में टीआई सुशील पटेल, एसआई मानवेन्द्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी करताना, महिला एसआई श्रद्धा उइके, एएसआई सुरेश दाते, प्रधान आरक्षक योगेश पटेल, सईद खान, शैलेन्द्र धुर्वे, आरक्षक मनोज, विकास, संजीव, शैलेन्द्र राजपूत ने विशेष भूमिका निभाई।

75 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!