धूमधाम से निकले फाईल वार्ड के डोल, 140 वर्ष से परंपरा जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय फाईल वार्ड स्थित श्रीशंकर मंदिर से डोल ग्यारस समिति हरदा द्वारा वर्षों पुरानी परंपरा को इस वर्ष भी निभाया गया। यहां शंकर मंदिर से डोल-ग्यारस पर भगवान के डोल निकाले गए। सोमवार को डोल ग्यारस पर फाईल वार्ड से निकले डोल देव-कालोनी, बंगाली कालोनी, रेलवे-स्टेशन, सादानी कंपाउंड, सुभाष वार्ड से हरदौल बाबा होकर पेढ़ीघाट जाएंगे। डोल ग्यारस समिति के सदस्य रानू तिवारी ने बताया कि यहां पर बीते 140 वर्षों से धूमधाम के साथ मंदिर से डोल निकाले जा रहे हैं। इस पारंपरिक आयोजन को आज समाज के छोटे बच्चे और किशोरों द्वारा निर्बाध जारी रखी गई है। इस आयोजन में डोल ग्यारस समिति के रानू तिवारी, गंगा कबीर, पंकज शर्मा, शुभम शर्मा, कमलेश, कबीर, शुभम, राज तिवारी, अभि मेहरा, शुभम मेहरा, अंकित मेहरा, अतुल, आदित्य दीक्षित, मोनू तिवारी, हरीश मेहरा, नीरज, अनुज, प्रियांश, रोहन, कार्तिक, आदित्या, सूरज, संदीप, ऋतिक आदि ने महती योगदान किया।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!