डोल ग्यारस महोत्सव…. नगर भ्रमण पर निकले कृष्ण-कन्हैया, लगे जयकारें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में सोमवार को डोल ग्यारस का पर्व उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दिन श्रीकृष्ण मंदिरों से विमान निकाले गये, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर अजनाल घाट पर पहुंचे। जहां विधिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर उत्सव का समापन किया गया। इस मौके पर शहरवासियों ने विमानों का प्रदर्शन देखा, वहीं प्रत्येक विमान के दर्शन कर मोर मुकुट वंशी वाले के जयकारें लगाये। इधर, डोल ग्यारस के अवसर पर भीड़ को दृष्टिगत रखकर पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर बल तैनात कर रखा था। साथ ही पुलिस के आला अधिकारी निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी डोल ग्यारस की धूम रही। ग्रामीणों ने हर साल की भांति इस साल भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की। इस अवसर पर विमानों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। विमानों पर रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा एवं फूलों की सजावट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बता दें कि मुख्यालय पर शहर के अलग-अलग इलाकों से निकालें गए विमानों का मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर पर समागम हुआ। यहां से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाते हुए हर साल की तरह विमानों को क्रमबद्ध निकाला गया। इस मौके पर सबसे आगे गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण समाज गोलापुरा का विमान चल रहा था। जहां युवाओं की टोली श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। इसके अलावा जगन्नाथ मंदिर बाजार वार्ड, नरसिंह मंदिर डोल, राधाकृष्ण मंदिर गाड़री मोहल्ला, पंचायती मंदिर, माहेश्वरी समाज, फाइन वार्ड समेत अन्य इलाकों से आकर्षक विमान निकाले गये।

अबगांवखुर्द में छह विमानों का समागम

डोल ग्यारस महोत्सव की पूरे जिले में धूम रही। निकटवर्तीग् ग्राम अबगांवखुर्द में गांव के छह विमानों का समागम हुआ। अलग-अलग वार्डो से निकले विमान गांव की चौपाल पर पहुंचे। जहां ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। युवाओं ने आलकी की पलकी – जय कन्हैया लाल की व नंद के आनंद भयो-जय कन्हैया लाल की के जयकारें गूंज रहे थे। इसी तरह खिरकिया ब्लाक के ग्राम सारंगपुर में धर्मप्रेमीजनों ने उत्साह के साथ विमान निकाला। इस मौके पर ग्रामीणों ने विमान पर पुष्पवर्षा की। भक्ति का क्रम यहीं नही रूका, ग्राम अमरसमा समेत अन्य ग्रामों में डोल ग्यारस महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया।

186 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!