खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत हुई प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कि गई। प्रतियोगिता में हरदा, खिरकिया टिमरनी ब्लॉक के 18 खेलो में 450 खिलाडी शामिल हुए। प्रतियोगता का उद्घाटन जिला स्वास्थ्य अधिकारी एचपी सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, रामनिवास जाट, विक्रांत अग्रवाल, जगदीश शर्मा, रामजीवन गोदारा, राजकुमार चंदेल के द्वारा किया गया। टेबल टेनिस बालक वर्ग में अनुज अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, मीत अग्रवाल बालिका वर्ग में धेर्या अग्रवाल, धारा अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल, गीत अग्रवाल का चयन किया गया। बैडमिंटन में समर्थ छलोत्रे, अंकित श्रीवास, सुदीप राजपूत, रिजवान अली एवं बालिका वर्ग में ओमिसा गुर्जर, अवनि अंजने, निकिता मोरे, पूजा सकतपुरे का चयन हुआ। खो-खो बालिका वर्ग में प्रथम हरदा, द्वितीय स्थान टिमरनी एवं तृतीय स्थान पर खिरकिया की टीम रही। बालक वर्ग में प्रथम हरदा, द्वितीय खिरकिया एवं तृतीय स्थान पर टिमरनी की टीम रही। कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम टिमरनी द्वितीय हरदा एवं तृतीय खिरकिया की टीम रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन गिरजाशंकर राजपूत, सुरेश बघेल, अंकित जोशी, विकास पांडे खेल प्रशिक्षक, मोनिका मेहता, खेल प्रशिक्षक, बलॉक समन्वयक हीना अली, अनिस खान, संदीप जाट, भूपेन्द्रसिंह तोमर, आनंद तिवारी, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, मनीष प्रजापति, राधेश्याम गौर, कमाल मृदुल, मुकेश अग्रवाल, विनोद यादव, प्रवीण बाथम, दिलीप चौहान, पूजा केवट, दीप्ति गौर, भारती सोनकर अनन्त यादव द्वारा किया गया। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत चयनित खिलाड़ी 27 सितंबर को सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में शामिल होंगे।

318 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!